WhatsApp Icon

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Sharing Is Caring:

भावुक संदेश जारी कर उपभोक्ताओं और सहयोगियों का जताया आभार, बोले– “यदि कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करें”

अम्बेडकरनगर: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के अवर अभियंता (जेई) संजय कुमार यादव का विभागीय स्थानांतरण होने के बाद अब वह 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर (शहरी) में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने एक भावुक संदेश जारी कर उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सहयोगी कर्मचारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

संजय कुमार यादव ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें लगभग तीन वर्षों तक मुबारकपुर विद्युत उपकेंद्र पर सेवा देने का अवसर मिला। इस दौरान क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास, सहयोग और सम्मान उन्हें लगातार मिलता रहा, जिसके लिए वह हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने विभागीय दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया। यदि इस अवधि में उनसे जाने-अनजाने में कोई त्रुटि हुई हो तो उसके लिए उन्होंने सभी से क्षमा भी मांगी।

उन्होंने कहा कि मुबारकपुर की मधुर स्मृतियां, सहयोगी कर्मचारियों का अपनापन और उपभोक्ताओं का स्नेह सदैव उनके साथ रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

विभागीय स्थानांतरण के बाद अब संजय कुमार यादव अकबरपुर (शहरी) 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उनके स्थानांतरण की सूचना के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं और परिचितों ने उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!