भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता व जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष भूपेश जायसवाल (डब्बू भाई) के आवास पर पहुंच पारिवारिक भेंट किया
अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने गुरुवार को टांडा दौरे के दौरान निवेश, व्यापार और रोजगार को नई दिशा देने वाला बड़ा संदेश दिया। उन्होंने ‘एक जिला एक उत्पाद (ODOP)’ और यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत तैयार ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में टांडा के प्रमुख व्यापारी एवं भाजपा के पूर्व जिला मंत्री संतोष कुमार अग्रवाल ने घोषणा की कि इस परियोजना के माध्यम से जल्द 50 से 100 युवाओं को रोजगार मिलेगा और टांडा में निर्मित उत्पादों का निर्यात भी किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री के टांडा पहुंचने पर गोहन्ना बाईपास से लेकर कार्यक्रम स्थल कश्मरिया चौराहा तक भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण समिति के सदस्य शुभम अग्रहरी और भाजपा नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल ने काफिले का स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक अगुवाई की।
कार्यक्रम स्थल पर 9 दिनों से चल रहे श्री सतचंडी महायज्ञ में 11 वैदिक पंडितों ने शंख और मृदंग की ध्वनि के बीच मंत्री नंदी की आरती उतारी। इसके बाद वैश्य समाज एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
स्वागत भाषण में संतोष अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना केवल एक व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि टांडा के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार सोनी ने किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने की। समारोह में व्यापार मंडल टांडा के नगर अध्यक्ष भूपेश जायसवाल, वैश्य समाज जिलाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, अमित जायसवाल, संजय साहू, विशु सलूजा, अवधेश पटेल, त्रिलोक सरदार, अंशु बग्गा, रिदम खन्ना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ चौक स्थित शिवांशी कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदीप कुमार उर्फ शंकर गुप्ता ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने हयातगंज और हनुमानगढ़ी स्थित जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष भूपेश जायसवाल (डब्बू भाई) के आवास पर पहुंच पारिवारिक भेंट किया एवं वैश्य समाज एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर व्यापार, निवेश और स्थानीय उद्योगों के विकास पर चर्चा किया।




