WhatsApp Icon

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। बसखारी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दुकान के सामने खड़ी बाइक को चोर दिनदहाड़े उड़ा ले गए। बाइक चोरी होने के 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परेशान पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद कराने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सोहन्ना, भिवारीपुर निवासी सनोज़ कुमार विश्वकर्मा बसखारी क्षेत्र में स्थित सीतापुर ऑप्टिकल की दुकान पर काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह करीब एक वर्ष से रोजाना अपनी बाइक UP 45 AB 6243 दुकान के सामने गली में लक्ष्मण माली के घर के पास खड़ी करते आ रहे थे।

बताया गया कि 6 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे सनोज़ ने रोज की तरह बाइक उक्त स्थान पर खड़ी की और दुकान पर काम करने चले गए। करीब शाम 7 बजे जब वह बाइक लेने पहुंचे तो मौके से बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने और जानकारी करने के बावजूद बाइक का कहीं पता नहीं चला।

बाइक चोरी होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों की ओर से थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी और बाइक बरामद कराने की मांग की।

दुकान के सामने से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने की घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि बाइक उसके रोजमर्रा के काम के लिए बेहद जरूरी है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद बाइक का कोई सुराग न मिलने से वह परेशान है।

अब पीड़ित की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। देखना यह है कि पुलिस कब तक चोरी गई बाइक को बरामद कर चोरों तक पहुंचती है।

अन्य खबर

बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग का बड़ा फैसला! अब मिलेगी ऐसी सुविधा, जिसकी शायद नहीं थी उम्मीद!

गल्ला मंडी में पुलिस की कथित पिटाई का मामला गरमाया, पीड़ित पहुंचा मुख्यमंत्री पोर्टल! सीओ ने शुरू की जांच

मदरसे में मौलाना ने छात्र से कराई सिर की मालिश! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, अल्पसंख्यक विभाग ने लिया संज्ञान; जांच के आदेश

error: Content is protected !!