WhatsApp Icon

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sharing Is Caring:

योगी सरकार ने जारी किया आदेश, नेहा खातून के नाम से जिले में खुशी की लहर

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश की सियासत में अम्बेडकरनगर का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जिले की भाजपा नेत्री नेहा खातून को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश शासन के अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग-4 की ओर से जारी कार्यालय आदेश में नेहा खातून को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नामित किया गया है।

शासन की ओर से जारी सूची में पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्य मंत्री मोहसिन रजा को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नेहा खातून समेत कुल आठ लोगों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

अम्बेडकरनगर से लखनऊ तक पहुंची नेहा खातून की आवाज

कर्की बाजार, अकबरपुर क्षेत्र की रहने वाली नेहा खातून को आयोग में सदस्य बनाए जाने की खबर से अम्बेडकरनगर में समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेहा खातून को मिली यह जिम्मेदारी जिले के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शासनादेश के मुताबिक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल पद ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त, जो भी पहले हो, रहेगा।

नेहा खातून के लिए बड़ा राजनीतिक प्रमोशन

अल्पसंख्यक आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक निकाय में सदस्य के तौर पर नामित किया जाना नेहा खातून के राजनीतिक कद में बड़ा इजाफा माना जा रहा है। अम्बेडकरनगर से राजधानी लखनऊ तक संगठन और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के बीच मिली इस जिम्मेदारी ने जिले की राजनीति में भी नई चर्चा छेड़ दी है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद मालिक ने नेहा खातून को मुबारकबाद लेश करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि अम्बेडकरनगर की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर है।

शासनादेश जारी होते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक नेहा खातून को बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

अन्य खबर

बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग का बड़ा फैसला! अब मिलेगी ऐसी सुविधा, जिसकी शायद नहीं थी उम्मीद!

गल्ला मंडी में पुलिस की कथित पिटाई का मामला गरमाया, पीड़ित पहुंचा मुख्यमंत्री पोर्टल! सीओ ने शुरू की जांच

मदरसे में मौलाना ने छात्र से कराई सिर की मालिश! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, अल्पसंख्यक विभाग ने लिया संज्ञान; जांच के आदेश

error: Content is protected !!