WhatsApp Icon

डीएम ने राजेश कुमार को सौंपी नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपर उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजेश कुमार को नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दिया है।


जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश पत्रांक सांख्य 1152 में कहा गया कि “याची गुरू प्रसाद की ओर से प्रस्तुत चुनाव याचिका वाद संख्या-04/2023 स्वीकार किया जाता है। विपक्षी नंबर 01 का नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द किया जाता है। प्रस्तुत चुनाव याचिका की पत्रावली नियमानुसार अभिलेखागार दाखिल दफ्तर की जाये।”
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि न्यायालय के उक्त आदेश द्वारा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द किया गया है। उक्त आदेश के फलस्वरूप नगर पंचायत, अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-54क के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों के क्रम में नगर पंचायत, अशरफपुर किछौछा में तत्काल प्रभाव से प्रशासक के रूप में राजेश कुमार, अपर उपजिलाधिकारी, अकबरपुर को अग्रिम आदेश तक नामित किया जाता है। प्रशासक में अध्यक्ष की सभी शक्तियों, कृत्य और कर्तव्य निहित होगें तथा उनके द्वारा, उनका प्रयोग, सम्पादन और निर्वहन किया जायेगा। इस हेतु श्री राजेश को कोई अतिरिक्त वेतन/यात्रा भत्ता आदि देय नहीं होगा।
ADS
Powered by AdMind - SMWS

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.