WhatsApp Icon

निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं मनाती है करवा चौथ का पर्व – जानिए मुहूर्त

Sharing Is Caring:

आज अर्थात रविवार को सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है। आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं रात को चांद दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं। मान्यता है कि चंद्र दर्शन और चांद को अर्घ्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय हर जगह पर अलग-अलग होता है। कुछ स्थानों पर चांद जल्दी निकल आता है, तो कहीं पर चंद्रदर्शन देर से होते हैं।

जानकारों के अनुसार करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 55 मिनट से लगभग 9 बजे तक है।
24 अक्टूबर रविवार शाम 5:43 बजे से रात्रि 8:54 बजे तक शुभामृत योग में पूजा स्थल पर करवा चौथ की कथा व पूजन तथा उसके पश्चात अमृत योग में चंद्रमा को अर्घ्य दिए जाने का मुहूर्त है। सूर्य राहु के नक्षत्र स्वाति में प्रातः 6:13 पर आ जाएंगे। इस प्रकार यह सुसंयोग रुके हुए कार्यों को गति देने का बन जाएगा।

वरिष्ठ कलमकार अभिषेक शर्मा उर्फ राहुल की कलम से–
करवा चौथ एक ऐसा पवित्र दिन है, जब पति की आयु और विजय की कामना एवं प्रार्थना भगवान स्वीकार करते हैं। मान्यताओं और पौराणिक सन्दर्भ के अनुसार इस व्रत का आरंभ देवता और दैत्यों के महासंग्राम के समय हुआ था। महासंग्राम में जब देवता लगातार परास्त हो रहे थे, तब ब्राह्म जी की सलाह पर देव पत्नियो ने अपने पतियों की जीत के लिए कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को उपवास रख कर सच्चे मन से प्रार्थना की थी। इस कारण चंद्रोदय से पहले ही देवताओं को विजय प्राप्त हुई। तभी से करवा चौथ व्रत प्रचलन में आया। करवा चौथ व्रत के पीछे पति यानी सौभाग्य से संबंधित अलग-अलग कथाए प्रचलित हैं, लेकिन सबका निष्कर्ष पति पत्नी के सुखमय जीवन और दीर्घायु से संबंधित है। सावित्री सत्यवान की कथा ,करवा नामक पतिव्रता स्त्री की कथा ,द्रौपदी की कथा ,गणेश और वीरमती नामक स्त्री की कथा सार्वधिक प्रचलित है।
करवा चौथ के दिन स्त्रियां मन में बस एक ही इच्छा ,एक ही संकल्प रखती हैं कि उनके पति का कल्याण हो। निर्जला व्रत और पूजन के प्रभाव से जो भी इच्छा की जाती है, वह पूरी होती है। चंद्रमा मन का स्वामी है, चन्द्रमा पूजन से पति-पत्नी के बीच समर्पण तथा सच्चे प्रेम की उत्पत्ति होती है, मन की चंचलता समाप्त होती है और माता पार्वती एवं शिव सहित चन्द्रमा का आशीर्वाद सौभाग्य में वृद्धि करता है। शुभ मुहुर्त में चंद्र दर्शन चंद को अर्घ्य देकर पति का चेहरा देखने से आपसी विश्वास और स्नेह बढ़ता है।

अन्य खबर

जिला मुख्यालय पर गरजा बेरहम बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, समाजसेवी का गंभीर आरोप

सत्ता की आड़ में रंगदारी का आरोप, वार्ड सभासद पति ने काम रुकवाया, 24 घंटे में हत्या कराने की धमकी का दावा

मनरेगा पर सरकार का हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी निर्णायक संघर्ष: कृष्ण कुमार यादव

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.