WhatsApp Icon

एनएच पर डिवाइडर से टकराई स्विफ्ट कार – चालक की मौत व सवार घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एनएच 233 पर गुरुवार रात्रि में एक तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


टांडा कोतवाली क्षेत्र में बसखारी से कलवारी मार्ग पर (टांडा-अकबरपुर मार्ग पर धर्मनगर ओवर ब्रिज के ऊपर) एक तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP 42 AW 7070 अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज के डिवाइडर पर चढ़ गई। सूचना पर तत्काल पहुंचे टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को टांडा सीएचसी भेजा जहां प्राथमिक इलाज़ के बाद दोनों घायलों को महामाया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महामाया मेडिकल कालेज में कार चालक सौरभ सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी जगदीशपुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या की मौत हो गई जबकि कार चालक के बगल बैठें प्रद्दुमन सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासी जगदीश पुर थाना महराजगंज जनपद अयोध्या का इलाज चल रहा है। टांडा कोतवाली पुलिस ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्विफ्ट डिजायर कार को क्रेन के सहारे टांडा कोतवाली लेकर खड़ा किया एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.