WhatsApp Icon

नीट में बुनकर की बेटी ने किया कमाल तो किसान पुत्र भी नहीं रहा पीछे

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चिकित्सा पाठ्यक्रम की पढ़ाई से पूर्व आयोजित होने वाली देशव्यापी नीट परीक्षा में जहां बुनकर के बेटी बेटियों ने कमाल किया है वहीं किसानों के बेटे बेटियां तनिक पीछे नहीं रही हैं।


गत दिनों आये नीट परीक्षा के परिणाम के बाद शानदार प्रदर्शन कर डॉक्टर बनने की कतार में पहुंचने वाले छात्र छात्राओं व उनके परिजनों को बधाइयां दबने का क्रम जारी है।
औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के अल्हदादपुर निवासी मोहम्मद अहमद मिडिल क्लास के बुनकर हैं। बुनकर मो.अहमद की पुत्री अनम शहरीन ने नीट परीक्षा में 692 अंक लाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा लिया है और एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। वहीं अकबरपुर के ग्राम करतोरा निवासी किसान राम मूरत वर्मा के पुत्र सविता नन्द वर्मा ने भी 650 अंक लाकर परिजनों सहित गाँव का नाम रौशन किया है। टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह कस्बा जामा मस्जिद निवासी तुफैल अहमद की बेटी रेकान फात्मा ने 671 अंक प्राप्त किया है। बुनकर परिवार से जुड़ी रेकान फात्मा ने आदर्श जनता बालिका इंटर कालेज से शिक्षा ग्रहण करने के बाद लखनऊ से कोचिंग किया और नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। 720 में 692 अंक लाकर अपने बुनकर पिता का सर बुलन्द करने वाली अनम शहरीन का कोई भाई भी नहीं है जिसके कारण परिवार में सिर्फ उनके पिता ही कमाने वाले है। मिडिल क्लास परिवार होने के कारण अधीकांश लोग अनम की पढाई के विरोध में भी रहते थे लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 692 अंक लेकर अनम ने साबित कर दिया कि अगर मन में हौसला है तो कोई भी रुकावट सफल होने से नहीं रोक सकती है।
बताते चलेंकि टांडा नगर के छज्जापुर निवासी बुनकर व्यवसायी सिक्का ब्रांड वाले ज़ुबैर अफ़ज़ाल की बेटी ज़ोयना ज़ुबैर ने भी नीट परीक्षा में 678 अंक लेकर बुनकर समाज का सर बुलन्द करते हुए एमबीबीएस में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। इसी तरह जनपद में काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने नीट परीक्षा पास किया है।
नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं, उनके परिजनों व शिक्षकों को लगातार बधाइयां मिल रही है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.