WhatsApp Icon

नव्या ग्रीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: स्व. राम सहाय गुप्त के 95 वीं जयंती समारोह में एक दर्जन रक्तवीरो ने स्वैच्छिक रक्तदान कर आमजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
नव्या ग्रीन फाउंडेशन के द्वारा जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर आलापुर में स्व. राम सहाय गुप्त के 95 वीं जयंती समारोह में 12 रक्तवीरो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

उक्त शिविर के मुख्य अतिथि सेवा ही धर्म टीम के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने फीता काटकर कैम्प का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि रक्तदान एक सर्वश्रेष्ठ दान है, ये महादान है, आपके द्वारा किया गया रक्तदान एक नहीं अनेकों जीवन बचा सकता है, इसलिए नियमित रूप से रक्तदान कीजिए, वहीं नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी नीरज मौर्य ने कहा हम जो रक्तदान करते है वह किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है, यह उनकी स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाता है,और उन्हें उनकी गंभीर स्थिति से उबरने में मदद करता है जिनमें 20 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमे से 12 रक्त वीरों ने रक्तदान किया कार्यक्रम मे उपस्थित सभी रक्तदानियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त शिविर के रक्तदानी में सर्वेश, बालगोविंद, रामू गोंड, जुल्फेकार, पवन प्रजापति, सर्वेश कुमार, सतेंद्र कुमार, राहुल, गौरव, अनिल मौर्य,मोहम्मद वसीम, महावीर शामिल रहे।
उक्त मौके पर आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम, समाजसेवी राजन कन्नौजिया, राणा सिंह, अब्दुल्ला इदरीसी, रविन्द्र,सरफराज अहमद, सालिकराम गोस्वामी, आदित्य मौर्य,सदानंद गुप्ता, राकेश मौर्य, राहुल गुप्ता, बलराम गौतम, आनंद जायसवाल,सुरेश कन्नौजिया, दयाराम गौतम, भानुप्रताप यादव, पवन यादव, पुनम राय, प्रबंधक प्रमोद गुप्ता व अन्य गणमान्य लोगो के साथ-साथ रक्त केन्द्र से डॉक्टर महेश यादव, पीआरओ मंडल विंदेश्वरी प्रसाद, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन राजकुमार, अनुराग वर्मा, लवकुमार, अवनीश, पंकज, शिव बहादुर,मौजूद रहे।
नव्या ग्रीन फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी नीरज मौर्य ने सभी सम्मानित रक्तवीरों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.