अम्बेडकरनगर: समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के विवेक मौर्य द्वारा समाज की ग़रीब बहनों के विवाह के लिए सदैव तत्पर दिखाई देते हैं। श्री विवेक द्वारा अकबरपुर के ग्राम बूढ़नपुर (गोदाम) पोस्ट भाऊपुर निवासी मेवालाल राजभर बेटी के विवाह में उपहार स्वरूप दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाले बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर, बाथरूम सेट भेंट कर
आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया। साथ ही विवेक मौर्य ने परिवार को आश्वासन दिया कि समाज की किसी ग़रीब बहन बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने पाएगी इसके लिए नारायण फाउंडेशन हर कदम पर सदैव अपने लोगों के साथ है।
श्री मेवालाल की 07 बेटियों में तीसरे नंबर की बेटी के विवाह होना है। परिजनों द्वारा विवेक मौर्य को आर्थिक समस्या से अवगत कराने पर विवेक मौर्य ने भाई धर्म का पालन करते हुए जरूरतमंद परिवार की मनमाफिक मदद किया।
नारायण फाउंडेशन के संरक्षक श्री विवेक द्वारा अकबरपुर में समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं उसी क्रम में पूर्व में विवेक मौर्य द्वारा ज़िला मुख्यालय अकबरपुर में ग़रीब बहनों के लिए वृहद् सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन कराया गया जिसमें 21 बहनों की पूरे विधि विधान से शादी करा कर उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सामान व ज़ेवर उपहार स्वरूप भेंट किए गये। इसके अतिरिक्त नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से 75 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया।
नारायण फ़ाउंडेशन उत्तर प्रदेश में जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी ग़ैर सरकारी संस्थान है जो मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। अम्बेडकरनगर में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन पर नारायण फाउंडेशन द्वारा बाहरी जिलों से आए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क रुकने, खाने तथा परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की व्यवस्था की प्रदेश भर में चर्चा होती है।




