WhatsApp Icon

नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित होली मिलन व कवि सम्मेलन में उमड़ी भीड़

Sharing Is Caring:

डीएम, ज़िला संघ प्रमुख, भारत समाचार चैनल के चेयरमैन व संस्था संरक्षक ने दीपप्रज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

‘दिल्ली के सिंघासन पर राज करेगा राम भक्त’ और ‘अयोध्या के बाद काशी और मथुरा की बारी है’ – अनामिका जैन अम्बर

भारत के मशहूर कवियों ने मुक्तकंठ से की विवेक मौर्य के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा

अम्बेडकरनगर: प्रमुख समाजसेवी संस्था नारायण फ़ाउंडेशन के तत्वाधान में अकबरपुर केबीएन इंटर कॉलेज के मैदान में होली स्नेह मिलन व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन कोय गया। संस्था संरक्षक विवेक मौर्य के आमंत्रण पर कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ज़िला प्रमुख ओम प्रकाश काबरा, देश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल भारत समाचार के चेयरमैन ब्रजेश मिश्रा व नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अतिथियों व कविगणों का पुष्प, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। ज़िले के कोने कोने से आई भारी भीड़ से उमड़े जनसैलाब से बीएन इण्टर कॉलेज का ग्राउंड खचाखच भर गया जो देर रात्रि तक अनामिका अंबर के गाने व गीत पर झूमता रहा। शहर के प्रबुद्धजनों, शिक्षकों, विख्यात डॉक्टरों, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों व आम जनमानस ने मनोयोग से सभी कवियों का काव्य पाठ सुना। कटेहरी से भाजपा विधायक धर्मराज निषाद व खलीलाबाद से भाजपा विधायक अंकुरराज तिवारी ने कार्यक्रम में प्रमुखता से शिरकत किया।


नारायण फ़ाउंडेशन के इस कवि सम्मेलन में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियत्री अनामिका जैन अम्बर, अभय निर्भीक, सर्वेश अस्थाना, अजय अंजाम, विकास बौखल, प्रतीक गुप्ता व धीरेंद्र क्षणिक के शानदार प्रस्तुति की गवाह बनी। सभी कवियों ने शहर के बीचों बीच आयोजित इस शानदार कार्यक्रम व श्री विवेक मौर्य के सामाजिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान की मुक्तकंठ प्रशंसा की।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में विकास बौखल की हास्य कविताओं ने श्रोताओं को खूब हंसाया। अजय अंजाम और अभय निर्भीक की देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं ने श्रोताओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम के अंत में अनामिका जैन अम्बर ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। उनकी ‘दिल्ली के सिंघासन पर राज करेगा राम भक्त’ और ‘अयोध्या के बाद काशी और मथुरा की बारी है’ जैसी रचनाओं पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। इस कार्यक्रम में जनता की विशाल भागीदारी से सभी कविगण खूब गदगद नज़र आए और हर थोड़ी देर में उत्साहित जनता की भागीदारी की सराहना करते नज़र आये। नारायण फाउंडेशन और उसके संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस कवि सम्मेलन की चारों ओर सराहना हो रही है। कार्यक्रम में विवेक मौर्य ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया व अपने स्वागत भाषण में कहा कि “यह कवि सम्मेलन होली के अवसर पर किया जा रहा है होली हमारे देश की परंपराओं की संवाहक है और एकता और अनेकता का अद्भुत संगम यह होली है।हम लोगों के यहां पर एकत्र होने का उद्देश्य भी समाज में एकता भाईचारा राष्ट्र के प्रति प्रेम को उत्पन्न करने की इच्छा है।
संभवत यही वजह है कि आज यहां पर देश के वह सुनामधन्य कवि आए हैं जिन्होंने समाज को हमेशा एकता के सूत्र में बांधा है। मैं आप लोगों को बहुत बधाई देना चाहता हूं कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को एक साथ सिद्ध करने के लिए हम लोग यहां एकत्र हैं। जब तक एक-एक व्यक्ति के भीतर राष्ट्रीयता की भावना नहीं होगी जब तक एक-एक व्यक्ति के भीतर अपने देश के प्रति समर्पण की भावना नहीं होगी जब तक एक-एक व्यक्ति के भीतर अपने देश को एकता के सूत्र में बांधने की भावना नहीं होगी तब तक हम देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में गति बढ़ा नहीं पाएंगे।
बहरहाल नारायण फाउंडेशन द्वारा होली स्नेह मिलन व कवि कवि सम्मेलन का सफल आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया जिसमें जिलाधिकारी, जिला संघ प्रमुख व भारत समाचार चैनल के चेयरमैन सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुआ। उक्त कार्यक्रम की क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.