WhatsApp Icon

नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से राहत, गौशाला भेजे गए दर्जनों गोवंश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं के बढ़ते आतंक से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी रमाकांत चौबे के नेतृत्व में एक टीम ने अभियान चलाया। टीम ने नगर के अलग-अलग स्थानों से दर्जनों आवारा गोवंशों को पकड़कर ट्राले में भरकर नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचाया।

ग्रामीणों ने नगर पालिका की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लंबे समय से बना हुआ था। इन पशुओं के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ हो जाती थीं। अभियान के तहत गोवंशों को गौशाला में भेजे जाने से आवागमन करने वाले राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी।

अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि नगर वासियों को राहत देने के लिए समय-समय पर इसी तरह आवारा गोवंशों को पकड़कर गौशाला में भेजा जाता रहेगा।

अन्य खबर

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

शादी के मंडप में भारी ड्रामा! फेरों के दौरान खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने लौटाई बारात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.