अम्बेडकरनगर: हंसवर पुलिस टीम द्वारा खान मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्य हिस्ट्रीशीटर सतीश यादव पुत्र छब्बूलाल यादव को एक अदद नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हंसवर पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर खान मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्य व मजरिया हिस्ट्रीशीटर सतीश यादव पुत्र छब्बूलाल यादव निवासी हरसम्हार थाना हंसवर को 06 नंबर पुलिया नरायाणपुर प्रीतमपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि सतीश के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना हंसवर पर मुकदमा 144/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है और न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है।





