मैनपुरी (रिपोर्ट: गुलज़ार शकील) भोंगाव। जनपद की प्रतिभावान कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय की एमएससी की के छात्र कुमारी स्मृति सिसोदिया को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल भेंट कर सम्मानित किया है। कुंवारी स्मृति सिंह सिसोदिया की विशाल उपलब्धि पर पूर्व मंत्री एवं विधायक रामनरेश अग्निहोत्री एवं कैबिनेट मंत्री जय वीर सिंह सहित जनपद के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
मालूम हो कि जास मई में स्थित मेजर जोगराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राघवेंद्र सिंह सिसोदिया की पुत्री स्मृति सिंह कुमार आरसी महाविद्यालय में एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा थी जिसने 2021 में 1200 में से 1160 अंक प्राप्त कर अपने घर का ही नहीं जनपद का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक रामनरेश अग्निहोत्री विद्यालय की डायरेक्टर डॉ प्राचार्य डॉक्टर शेफाली यादव ,भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कौशलेंद्र दीक्षित ,पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मिश्रा ,डॉक्टर पुरुषोत्तम दुबे ,डॉ उदय शर्मा ,शेर बहादुर सिंह उर्फ गोलू, हिमांशु सिंह ,श्रीमती अर्चना सिंह, डॉक्टर सौरव यादव ,सौरभ सिंह राठौर, हंसराज चौधरी ,सुशील कुमार, जितेंद्र सिंह ,कुन्टेश कुमार आदि लोगों ने बधाई दी है।


