अम्बेडकरनगर: वाहन चेकिंग के दौरान गुमशुदा नाबालिग बच्ची पुलिस को मिली मित्र पुलिस गांव गांव जाकर बच्ची के परिजनों को खोजने का अथक प्रयास किया कई घन्टो बाद रिश्तेदारी में आई बच्ची के परिजनों के हवाले किया।
बताते चलें बुधवार को शाम करीब 3 बजे एक मासूम बच्चीखेलते खेलते घर से बाहर रोड पर निकल आई और फिर घर वापस जाने का रास्ता भटक गई, जो रोती हुई एनटीपीसी चौकी के सामने एसएसटी टीम स्थाई निगरानी टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी तो बच्ची को रोता देख बच्ची पर कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह की नजर पड़ी तो बच्ची को प्यार से रोका और नाम पता पूछा तो बस इतना ही बता पा रही थी कि मेरे पापा चेन्नई में काम करते हैं और मेरा गांव बेलामऊ है आसपास इस नाम का कोई गांव न होने के कारण लगभग तीन घण्टे सबइंस्पेक्टर विजय कुमार त्यागी कांस्टेबल अमित कुमार, इंद्रपाल सिंह को साथ लेकर आसपास के गांव में कई गांव में पूछताछ की गई तो पता चला की बच्ची बाजितपुर रिश्तेदारी में आई हुई थी।
चेकिंग दौरान मिली नाबालिग बच्ची – पुलिस ने अथक प्रयास कर परिजनों से कराई मुलाकात




