WhatsApp Icon

महामाया मेडिकल कालेज में मिस्टर व मिस फ्रेशर का हुआ चयन, स्पर्श 2025 के आयोजन पर दही चीनी खिला कर नए छात्रों का स्वागत

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर में संचालित महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2025 बैच के छात्रों के स्वागत के लिए ‘स्पर्श 2025’ फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई।

ADS
Powered by AdMind - SMWS
कार्यक्रम का आयोजन 2024 बैच द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में संपन हुआ। प्रथम चरण में 10 नवीन छात्र और 10 नवीन छात्राओ का चयन उनके बोलने की कला ,आत्मविश्वाश आदि के आधार द्वितीय राउंड के लिए चयन किया गया। द्वितीय चरण में संकृतिक कार्यक्रम एवं फाइनल राउंड संम्पन्न हुआ जिसका शुभारम्भ चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर मुकेश यादव के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। वरिष्ठ छात्रों ने सभी फ्रेशर्स को दही चीनी खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। तद्पस्च्यात सांस्कृतिक एवं फाइनल राउंड प्रारंभ किया गया जिसमें छात्रों ने नृत्य, गायन और अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान जूरी मेम्बर के द्वारा चयनित छात्रों का मूल्यांकन होता रहा। संस्कृत कार्यक्रम के अंत में वह समय आया जिसका सबको इंतज़ार था, जिसमें एमबीबीएस 2025 के छात्रों में उपलक्ष्य मिस्टर फ्रेशर बने एवं छात्राओं में तनीषा सिंह मिस फ्रेशर बनी जिसकी घोषणा प्रधानाचार्य द्वारा की गयी। सभी विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य एवं संकाय सदस्यों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य के द्वारा सभी नवीन आगंतुक छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। सोशियो कल्चरल कमेटी के मार्गे दर्शन में बैच 24 के छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए उनको धन्यवाद किया गया।उपरोक्त कर्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ.बीरेंद्र यादव, डॉ.संजय सिंह, डॉ.पूनम, डॉ रचना मिश्रा, डॉ मुकुल सक्सेना ,डॉ अमित गुप्ता, डॉ अमित कुमार गुप्ता, डॉ शैलजा मौर्या, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ. अनिल सिंह, डॉ राजेश्वरी,डॉ पूजा चौरसिया, डॉ रणजीत, डॉ संतोष गौतम, डॉ आमोद, डॉ रवीन्द्र, डॉ हरजीत आदि समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहें।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.