WhatsApp Icon

नोयडा में हुई मज़दूर की मौत से नाराज़ परिजनों संग ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम, हत्या के आरोप

Sharing Is Caring:

 

एसडीएम सीओ सहित कई थानों की पुलिस मौजूद, ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग

अम्बेडकरनगर: नोयडा में मज़दूरी करने वाले संतलाल की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद जब उसका शव गाँव पहुंचा तो परिजन सहित ग्रामीणों का गुस्सा बाहर आ गया और जहांगीर गंज मुख्य मार्ग जाम कर ठेकेदार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मौके पे एडसीएम, सीओ, थानाध्यक्ष आदि भीड़ को समझने बुझाने में जुटे हुए हैं।

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र स्व जुड़ा हुआ है जहां के नवागांव निवासी संतलाल नोयडा में एक ठेकेदार के साथ पीयूपी का काम में मज़दूरी करता था। मृतक के पुत्र बाल गोविंद का आरोप है कि उसके पिता व ठेकेदार के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद ठेकेदार ने उनके पिता की हत्या कर दिया और एम्बुलेंस से शव लाते समय अकबरपुर में वो फरार हो गया।

मंगलवार को शव पहुंचने से परिजनों व ग्रामीणों में काफी आक्रोश पैदा हो गया और बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे से जहांगीर गंज मुख्य चौक में शव को रहकर जाम लगा दिया जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। जाम की सूचना पर आलापुर एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ रमा बहादुर सिंह, आलापुर तहसीलदार राजकपूर, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय यादव, राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी, आलापुर कोतवाली निरीक्षक राकेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं और परिजनों व भीड़ को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन दो घंटा बीत जाने के बाद भी परिजन जाम हटाने को राजी नहीं है और सम्बन्धित ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.