WhatsApp Icon

कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल सम्पन्न हुई उपचुनाव की मतगणना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: त्रिस्तरीय पंचायती उपचुनाव के लिए चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों का मतदान गत 19 फरवरी को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ था जिसकी मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई।


जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया कि कटेहरी पीठापुर सरैया में मोहिनी को 438 मत प्राप्त हुआ है जबकि दूसरे नंबर पर संगीत को 387 मत मिला।अकबरपुर हसनपुर जलालपुर में विंदा देवी को 422 मत मिला व उनके मुकाबले में अमरजीत को 149 मत मिला, विकास खंड रामनगर के चहोड़ा शाहपुर में उमा को 828 मत प्राप्त हुआ जबकि विन्देश्वरी को 556 मत मिला एवं जलालपुर के पेठिया में कुसुमलता को 1009 मत मिला व उनके मुकाबले में कप्तान को 777 मत मिला है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.