अम्बेडकरनगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 के अवसर पर जनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजर को राजधानी में सीईओ के हाथों सम्मानित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्सना बंधु ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि के दौरान मतदाता सूची की शुद्धता, अद्यतन कार्य तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के कुशल एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों का चयन किया गया।
इस क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 278 टाण्डा से अशरफ हुसैन, सहायक अध्यापक, आवंटित मतदेय स्थल बूथ संख्या 144 (प्राथमिक विद्यालय चिल्ड़ीरा अतिरिक्त कक्ष) को उत्कृष्ट बीएलओ के रूप में तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 281 अकबरपुर से राहुल सिंह राना, लेखपाल को उत्कृष्ट बीएलओ सुपरवाइजर के रूप में चयनित किया गया। अशरफ हुसैन टाण्डा नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता शबक़दर आलम के पुत्र हैं।
चयनित दोनों कार्मिकों को रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने सम्मानित किया। अशरफ हुसैन व राहुल सिंह राना को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।




