मटन बिरियानी का हज़ारों लोगों ने उठाया लुत्फ – शाकाहारी भोजन का भी था इंतेज़ाम
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान- एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) लोकसभा चुनाव में सपा के लाल जी वर्मा की ऐतिहासिक जीत पर बुनकर नगरी टांडा की प्रसिद्ध हिंदुस्तान मैरेज़ लान में आभार व धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। धन्यवाद सभा की अध्यक्षता सपा के नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ व कुशल संचालन विधान सभा अध्यक्ष संदीप यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में टांडा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा व जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू मौजूद रहे। मुख्यातिथि श्री राममूर्ति अन्य अतिथियों को 51 किलो की माला पहना कर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए टांडा विधायक श्री राममूर्ति ने कहा कि भीषण गर्मी में आप सभी ने बहुत मेहनत किया जिसके नतीजे में टांडा विधान सभा ने लालजी वर्मा को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाया और उसमें सबसे महत्वपूर्ण टांडा नगर वासियों का योगदान रहा।
बताते चलेंकि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद टाण्डा नगर में बसपा के कमर हयात अंसारी को मात्र 1666 मत मिले जबकि भाजपा के रितेश पांडेय को 10272 मत मिले हैं वहीं सपा के लालजी वर्मा को 36755 मत मिले हैं। टाण्डा विधान सभा से सर्वाधिक लीड मिलने का श्रेय टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा सहित जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव व जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू एवं सपा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है।
आभार व धन्यवाद सभा मे मटन बिरियानी का हज़ारों लोगों ने लुत्फ उठाया एवं उक्त मौके पर शाकाहारी भोजन की भी व्यवस्था किया गया था।
उक्त मौके टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा, जिलाध्यक्ष जंग बहादर यादव, टाण्डा व्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, विधान चन्द्र चौधरी, आफताब अंसारी, नफीस अहमद, फैज़ान खान, शाद सिद्दीकी, कुवंर अरुण, रघुनाथ यादव, जफर हयात, जुल्फेकार अंसारी लालू, अहमद हसन उर्फ जंग बहादुर, अशरफ लाल बाल, शकील सभसद, आमिर सिद्दीकी, आमिर खान, सबीह अहमद सब्बू, ज़की अनवर, आफताब उर्फ गुड्डू, जिया अंसारी, इसरार अहमद, शकील अहमद टाइगर, अयाज़ अंसारी नन्हे, एडवोकेट सलमान, मेराज अहमद विजय मणि यादव सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर बधाइयां दिया।




