अम्बेडकरनगर: सड़क अवरुद्ध करने वालों से साइड मांगने पर बाइक चालक की पिटाई कर दोबारा बाजार में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई जिस सम्बन्ध में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का दबाव पड़ा तो मनबढ़ युवकों ने 24 घंटा बाद पीड़ित के खिलाफ भी क्रास मुकदमा दर्ज करा दिया गया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला दो विपरीत समुदाय के बीच का होने के करण पुलिस काफी सतर्कता से कार्य कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मो.यासिर निवासी शिवतारा गत 10 फरवरी को मोटर साइकिल से बसखारी थाना क्षेत्र शुकुल बाजार में गया था जहां से वापस लौटते समय सड़क को अवरुद्ध करने वालों से साइड मांगने पर राहुल पांडे पुत्र सेवाराम, राजू पुत्र अच्छेलाल, सूरज पुत्र अच्छेलाल, रिषभ पुत्र प्यारे लाल आग बबूला हो गए और जमकर पिटाई कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा शुकुल बाज़ार में दिखाया ना देना। उक्त घटना की शिकायत पर बसखारी पुलिस मुकदमा संख्या 31/25 पर धारा 115(2), 352, 351(3) दर्ज कर आरोपियों पर शिकंजा कसा जिसके बाद राजनीतिक दबाव में बसखारी पुलिस ने 24 घंटा बाद जीशान पुत्र अज्ञात, अब्दुल पुत्र अज्ञात, हसन पुत्र अज्ञात व मोहम्द यासीर पुत्र साकिर निवासी शिवतारा व तीन चार साथियों के खिलाफ क्रास मुकदमा संख्या 32/25 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) दर्ज कर लिया है। क्रास मुकदमा दर्ज होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। चर्चा है कि मामला दो विपरीत समुदाय के बीच होने एवं राजनीतिमा दबाव के कारण पुलिस ने मामले को रफादफा करने के उद्देश्य से क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है।





