भीषण गर्मी में भी गर्म कपड़े पहने मज़दूरों की फ़ोटो उपलोड, जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत भारत सरकार द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से मनरेगा योजना का संचालित कर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने का काम कर रही है लेकिन ग्राम सचिव व प्रधान की मिली भगत से मनरेगा को भी भ्र्ष्टाचार की भेंट चढा दिया है।
नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर भरष्टाचा पर लगाम लगाने की चेतावनी दी जा रही है, मुख्य विकास अधिकारी आन्नद कुमार शुक्ल भी ज़ीरो टोरलेन्स की बात करते नज़र आ रहे हैं लेकिन जनपद में मनरेगा के माध्यम से खुलेआम भ्र्ष्टाचार का खेल जारी है जिसे जान कर आप हैरान रह जाएंगे।
मई माह के प्रथम सप्ताह में जहां भीषण गर्मी से हर कोई परेशान हैं और सूती व हल्का कपड़ा पहनने का प्रयास कर रहा है वहीं मनरेगा में भ्र्ष्टाचार की इंतेहा पार करते हुए गर्म कपड़ा पहने मज़दूरों की फ़ोटो अपलोड कर सरकारी धन के बंदरबांट का काम किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीन शॉर्ट के अनुसार विकास खंड बसखारी के ग्राम पंचायत तरौली मुबारकपुर में 03 मई को मनरेगा कार्य के लिए मज़दूरों की गर्म कपड़ा पहने फ़ोटो अपलोड कर दी गई। तरौली मुबारकुर गाँव में जगनारायण के चक से मुकेश के चल तक का चकमार्ग निर्माण कार्य कराने का दावा कोय गया है और उक्त कार्य में 10 मज़दूरों का नाम क्रमशः नीतू चौहान, पारस, शालिनी मिश्र, राम गोपाल, अभिषेक कुमार, सभापति, आरती, निशा, रामजकुमारी व धनपति का नाम दर्ज किया गया है। उक्त 10 मज़दूरों की 03 मई 2025 को हाजिरी भी लगाई गई है लेकिन जो फ़ोटो अपलोड किया गया है उसमें सभी मज़दूर गर्म पकड़ा पहने व पहने नजर आ रहे हैं। उक्त स्क्रीन शॉर्ट की पुष्टि तो हम नहीं करते हैं लेकिन एनएमएमएस एप्प पर 03 मई को लगाई गई हाजिरी में संलग्न फ़ोटो मनरेगा के भ्र्ष्टाचार को चीख चीख कर बयान करता नजर आ रहा है।
बहरहाल शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में जारी लूट खसौट पर नवागत जिलाधिकारी से लगाम लगाने एवं जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की अपेक्षा क्षेत्रीय लोगों द्वारा की जा रही है।




