अम्बेडकरनगर: जिला मुख्यालय पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर के गुम्बद पर युवक के चढ़ने की सूचना से हड़कंप मच गया।
अकबरपुर कोतवाली पुलिस द्वारा युवक को उतारने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी जिसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया जिसने नगर पालिका की क्रेन के सहारे युवक को नीचे उतारा गया। युवक की पहचान 35 वर्षीय श्याम सदा निवासी सहरसा बिहार के रूप में हुई जो अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है।बहरहाल मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त युवक के मंदिर के ऊपर चढ़ने से हड़कम्प मच गया था लेकिन अकबरपुर पुलिस व फायर ब्रिगेड के संयुक्त अभियान में सकुशल नीचे उतरने में सफलता प्राप्त हुई।





