WhatsApp Icon

मंदबुद्धि को अधेड़ ने बनाया अपनी हवस का शिकार, पुलिस से गोहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक अधेड़ युवक ने अपनी लड़की की उम्र के बराबर वाली मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गोहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की 22 वर्षीय विक्षिप्त युवती को अधेड़ ने अपनी हवस का निशाना बनाया है। पीड़ित परिवार ने सीओ टाण्डा से भेंट कर न्याय की गोहार लगाई है। परिजनों ने आरोपी अलीजान पुत्र स्व. एहसान निवासी फूलपुर टाण्डा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर सजा दिलाने की मांग किया है। परिजनों के अनुसार मंदबुद्धि लड़की का मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ अज़हर महमूद फारूकी का इलाज चल रहा है। आरोपी अलीजान गत 01 दिसम्बर को दोपहर 11 बजे बहला फुसला कर इम्तियाज के घर पर ले गया। इम्तियाज के घर का प्लास्टर कार्य हो रहा है जिसके कारण उनकी पत्नी छत पर थी और पीड़िता की आवाज़ सुनकर नीचे आई तो आरोपी ने भागते हुए कहा कि पुलिस को सूचना दोगी तो जान से मार डालेंगे।
पीड़िता के परिजनों ने टाण्डा कोतवाली में तहरीर देने के बाद सीओ टाण्डा से भी न्याय की गोहार लगाई है। टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है तथा मुकदमा लिखने की कार्यवाही की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है।
बहरहाल हवस के पुकारी मंदबुद्धि विक्षिप्त लड़कियों को भी नहीं छोड़ते है और मौका मिलते ही अपनी हवस का बनाने बना लेते हैं जिसका ताजा उदाहरण टाण्डा कोतवाली क्षेत्र की घटना है।

अन्य खबर

नींद में था परिवार, घर में घुसा चोर और उठा ले गया सिलेंडर; CCTV बना गवाह

जलालपुर की मुख्य सड़क का बदलेगा चेहरा, नाला-डिवाइडर और अंडरग्राउंड बिजली लाइन का प्लान

समाजसेवा को प्रशासन ने दिया बड़ा सम्मान: धर्मवीर सिंह बग्गा बने नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी चीफ वार्डन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.