WhatsApp Icon

LPG सिलेंडर महंगा: 60 रुपये की बढ़ोतरी से मचा हड़कंप, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Sharing Is Caring:

अब एक सिलेंडर लेने के 21 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा रिफिल: डीएसओ

अम्बेडकरनगर जनपद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में अचानक 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं में हलचल मच गई है। बढ़े हुए दाम को लेकर गैस एजेंसियों पर डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं में भ्रम और नाराज़गी की स्थिति देखने को मिली।


इसी को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में एलपीजी रिफिल की कोई कमी नहीं है, सभी एजेंसियों पर पर्याप्त गैस उपलब्ध है।
जिला पूर्ति अधिकारी एस. के पांडेय के अनुसार, ऑयल कंपनियों की नीति के तहत यदि किसी उपभोक्ता ने पहले ही गैस रिफिल बुक कर दी हो और बाद में कीमत बढ़ जाए, तो डिलीवरी के समय बढ़ी हुई कीमत ही चुकानी पड़ेगी। वहीं अगर कीमत कम होती है तो उपभोक्ता को घटा हुआ मूल्य ही देना होगा।
इसके साथ ही गैस वितरण व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा रिफिल 21 दिन बाद ही मिलेगा। पहले की तुलना में डिलीवरी की यह समय सीमा बढ़ा दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे उपभोक्ताओं को सही जानकारी दें, ताकि कीमत बढ़ने को लेकर किसी भी तरह का भ्रम या विवाद पैदा न हो।
बहरहाल प्रशासन ने साफ कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, जनपद में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और नियमानुसार बढ़ी कीमत अदा करें तथा उससे अधिक पैसा मांगने वालों की शिकायत करें जिससे ठोस कार्यवाही की जा सके।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.