WhatsApp Icon

मुखबिर की सूचना पर पुलिस-ग्रामीणों की घेराबंदी, बोरी में गोमांस, चापड़ और बाइक बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 किलो गोमांस के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने रणनीति बनाकर घेराबंदी की, जिसमें ग्रामीणों ने भी सहयोग किया और दोनों आरोपी पकड़े गए।

सीओ जलालपुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग अवैध रूप से गोमांस लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संदिग्धों को पकड़ने के लिए एक तरफ से पुलिस ने घेराबंदी कर दी, जबकि दूसरी ओर से ग्रामीणों ने भी रास्ता रोक लिया। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
चारों तरफ से घिरता देख एक आरोपी बाइक से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन थोड़ी दूर भागने के बाद गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक बोरी में करीब 60 किलो गोमांस, एक चपड़ (काटने का हथियार) एक बाइक बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान मो. अशरफ उर्फ विशाल उर्फ रईस निवासी नागपुर, जलालपुर और सोनू पुत्र खलीकउज्जमा निवासी नागपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अन्य खबर

नोटिस-नोटिस के खेल में विकास हुआ फेल! जेई की ढिलाई में फंसा जलालपुर का रोड प्रोजेक्ट

टांडा में सपा नगर कमेटी घोषित: पुराने चेहरों के साथ नए नामों को मिला मौका, संगठन मजबूत करने का दावा

देवरिया की पिटाई पर सियासत गरम: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मैदान में, न्याय की लड़ाई का ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.