WhatsApp Icon

“अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं”: बोतल-ड्रम में पेट्रोल-डीजल देने पर सख्त रोक, प्रशासन का कड़ा आदेश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति में साफ कहा गया है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी एस.के पांडेय ने सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी ग्राहक को बोतल, पीपा, ड्रम या अन्य किसी पात्र में पेट्रोल-डीजल की निकासी कदापि न की जाए। केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जाएगा। यदि किसी पेट्रोल पम्प पर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर अफवाह फैलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री पांडेय ने कहा कि जिले के बिक्री अधिकारियों— Indian Oil Corporation Limited (IOCL), Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL), Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) और Nayara Energy—को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से सभी पेट्रोल पम्प मालिकों को आदेशों का कड़ाई से पालन कराने को सुनिश्चित करें और साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी पेट्रोल पम्प संचालक प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल की बिक्री की जानकारी ई-मेल या व्हाट्सऐप के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके। प्रशासन का साफ संदेश है—जनपद में ईंधन की कोई किल्लत नहीं है, अफवाह फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई तय है।

अन्य खबर

नोटिस-नोटिस के खेल में विकास हुआ फेल! जेई की ढिलाई में फंसा जलालपुर का रोड प्रोजेक्ट

टांडा में सपा नगर कमेटी घोषित: पुराने चेहरों के साथ नए नामों को मिला मौका, संगठन मजबूत करने का दावा

देवरिया की पिटाई पर सियासत गरम: कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मैदान में, न्याय की लड़ाई का ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.