WhatsApp Icon

नींद में था परिवार, घर में घुसा चोर और उठा ले गया सिलेंडर; CCTV बना गवाह

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर क्षेत्र के गंजा मोहल्ले में रात के अंधेरे में घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी करने वाले युवक को जलालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गंजा मोहल्ला निवासी कपिल देव विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। सुबह जब वह जागे तो घर में रखा गैस सिलेंडर गायब मिला। अचानक हुई इस चोरी से परिवार के लोग हतप्रभ रह गए।
पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें मोहल्ले का ही बीपी ठठेरा नामक युवक घर में घुसकर सिलेंडर ले जाते हुए साफ दिखाई दिया। इसके बाद पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सिलेंडर बरामद कराने की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!