अम्बेडकरनगर: जहांगीरगंज में स्थित प्रसिद्ध इमाम अहमद रज़ा मस्जिद के समीप भव्य मखदूमे सिमनां कांफ्रेंस व तामीर ए मस्जिद का प्रोग्राम आगामी 14 जून की रात्रि 09 बजे को आयोजित होगा जिसमें सैय्यद अनीस अशरफ अशरफी जीलानी संस्थापक/प्रबंधक जामिया बीबी सुल्तां खातून लिल्बनात बसखारी की सरपरस्ती में आयोजित होगा।
बताते चलेंकि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ अशरफी जिलानी अध्यक्ष मखदूम अशरफ इंतेज़ामिया कमेटी दरगाह शरीफ किछौछा भी कार्यक्रम की रौनक बनेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर खतीबे आज़म ए हिन्दुस्तान अल्लामा कारी निसार अहमद नीज़ामी प्रिसिंपल दारुल उलूम कुतुबिया रौशनुल उलूम अमरडोभा संत कबीर नगर शामिल होंगे। इसके अलावा हिन्दुस्तान के मशहूर व मारूफ शायर कारी मोहम्मद अली फैज़ी वाहिदी बरावं शरीफ, शायरे इस्लाम हेलाल अहमद टाण्डवी, शायरे इस्लाम अली रज़ा फैज़ी बसखारी से आकर नबी की नात सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगें। कार्यक्रम की तैयारी बैठक में मौलाना शरीफुल हक सुबहानी, मौलाना शहाबुद्दीन, मोहम्मद हारून अंसारी, मोहम्मद तौफीक अंसारी, जमालुद्दीन, डॉक्टर फिरोज़,हाफिज़ नूरूल हसन,मसूदुलहक, अब्दुल कादिर बबलू, मोहम्मद इमाम, मोहम्मद रमज़ान, सलाहुद्दीन, मोहम्मद वसीम सहित कमेटी के काफी सदस्य मौजूद रहे।




