WhatsApp Icon

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ विभन्न कार्यक्रम, जानिए कहां कैसे मनाया गया दिवस

Sharing Is Caring:

विकास भवन में आयोजित कार्यशाला व सम्मान समारोह में शामिल हुए सीडीओ व डीएम

जिला कारागार में पंख संस्था द्वारा आयोजित किया गया गीत कार्यक्रम

एनटीपीसी के सरस्वती भवन में गरिमा महिला मंडल ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के सम्मान पर वार्ता किया गया।

जिला कारागार के महिला बैरक में आयोजित कार्यक्रम

विकास भवन कार्यालय में स्थित सभागार ने महिला सम्मान समारोह व कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शामिल हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने महिला दिवस की बधाइयां देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति एवं सभ्यता महिलओं की वजह से है। श्री अविनाश ने बच्चियों की शिक्षा पर ज़ोर देने की बात रखते हुए कहा कि शिक्षा समाज में उचित स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस दौरान लखपति दीदियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।


पंख एक उड़ान संस्था द्वारा जिला कारागार में महिलओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मनोचिकित्सक डॉक्टर जे.के वर्मा व डॉक्टर पंजतन द्वारा महिला बंदियों की कांउसलिंग की गई तथा पंख संस्था द्वारा मनमोहक गीत के माध्यम से महिला बंदियों का मनोरंजन भी किया गया। संस्था कोडिनेटर अर्थव मिश्रा द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार को जानकारियां दी गई। उक्त अवसर पर पंख संस्था अध्यक्ष मनप्रीत सिंह बग्गा, जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र, कारापाल संतोष कुमार, उप कारापाल सूर्यभान सरोज, महिला जेल वार्डर वंदना यादव आदि मौजूद रहे।
एनटीपीसी टाण्डा के सरस्वती भवन में भी गरिमा महिला मंडल अध्यक्ष संघमित्रा परिदा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर संगोष्ठी, काव्य पाठ, विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। बालिका सशक्तिकरण मिशन में गरिमा महिला मंडल के योगदान की भी चर्चा की गई।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.