WhatsApp Icon

मदनी हाल में गुरुवार को आयोजित होगी नात-ए-रसूल मकबूल की भव्य महफ़िल

Sharing Is Caring:

टांडा नगर में नात-ए-रसूल का पहला कार्यक्रम जिसमें महिलाओं के लिए भी की गई है व्यवस्था

अम्बेडकरनगर: इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम माह बकरीद पर्व पर औद्योगिक नगरी टांडा के प्रसिद्ध मदरसा जामिया कंजुल उलूम की ऐतिहासिक मदनी हाल में आगामी 20 जून गुरुवार की रात्रि में नात-ए-रसूल मकबूल की भव्य महफ़िल आयोजित की गई है।

मोहम्मद ज़मान नाआत एकेडमी खलीलाबाद के चेयरमैन एहराज़ तारिक पुत्र डॉक्टर तारिक मंज़ूर द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार द्वारा उर्दू सेवा में सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार वसील अहमद खान, तालीमी बेदारी तहरीक के मास्टर कुबैस अहमद मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम के कन्वीनर कमर जिलानी ने बताया कि नात-ए-रसूल मकबूल के उक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध नातख़्वां द्वारा अपने अपने अनोखे अंदाज में नात-ए-पाक पेश करेंगे। उक्त कार्यक्रम में महिलाओ के बैठने की अलग से समुचित व्यवस्था भी किया गया है।
बताते चलेंकि टांडा का पहला नात-ए-रसूल का कार्यक्रम है जहां महिलाओं के लिए भी व्यवस्था किया गया है। पर्दे के पीछे से कार्यक्रम को व्यवस्थित कर रहे डॉक्टर तारिक मंज़ूर ने बताया कि ऐतिहासिक कार्यक्रम में जनपद के बाहर से भी मेहमान शामिल होंगे और कार्यक्रम में तालीमी बेदारी तहरीक (शिक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम) व नात-ए-रसूल की दिशा में सराहनीय कार्य करने वालों के अलावा पत्रकारिता की दिशा में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम आगमी 20 जून गुरुवार की रात्रि में मदरसा कंजुल उलूम के मदनी हाल में आयोजित किया जाएगा।

अन्य खबर

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.