WhatsApp Icon

सोमवार से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया – एडीएम ने जारी की समय सारणी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी डॉक्टर सदानन्द गुप्ता ने 55 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की समय सारणी जारी कर दिया है।


आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए कोई भी व्यक्ति आगामी 29 अप्रैल सोमवार से नामांकन पत्र जमा कर सकता है। न्यायायल जिलाधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में अवकाश के दिनों के अलावा 06 मई तक प्रातः 11 बजे से 03 बजे के बीच नामांकन करा सकते हैं। 07 मई को प्रपत्रों की जांच Kई जाएगी और 09 मई को नाम वापसी लिया जा सकता है। एडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि 15 मई ईवीएम कमीशनिंग का कार्य कलेक्ट्रेट भवन में किया जाएगा। 24 मई को राजकीय हवाई पट्टी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा तथा 25 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा और 04 जून को राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में मतगणना कराई जाएगी।
बहरहाल लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है जिसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समय सारणी जारी कर दिया है।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.