WhatsApp Icon

आपकी एक वोट ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताक़त है, आओ चलें मतदान करें – छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका टांडा के जुड़वा क़स्बा मुबारकपुर में संचालित प्रसिद्ध के.बी पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने मुबारकुर क्षेत्र में मतदान जनजागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित किया।
जनपद में आगामी 25 मई शनिवार को मतदान होना है जिसकी तैयारी में जहां पूरा प्रशासनिकल अमला जुटा हुआ है वहीं सभी पार्टीयों के प्रत्याशी व उनके समर्थक भी दिन रात एक किए हुए हैं।

के.बी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाथों में “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” तथा “चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी ज़िम्मेदारी” आदि प्रकार का नारा लिखा बोर्ड लेकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे थे। उक्त अवसर पर के.बी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शकील अहमद, मो.अज़ीम, कंचन पांडेय, महबूब आलम, अरशद, जितेंद्र, रब्बानी, सलीम, अमरजीत, विनोद कुमार, वी.के सर आदि शामिल रहे। विद्यालय प्रबन्धक श्री शकील ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान आपकी ही एक वोट है। श्री शकील ने सभी मतदाताओं से अपील किया कि आगामी 25 मई दिन शनिवार को प्रत्येक दशा में मतदान करें और लोकतंत्र को मज़बूती प्रदान करें।

अन्य खबर

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

error: Content is protected !!