WhatsApp Icon

जिला बदर अपराधी पर हंसवर पुलिस ने शिंकजा कसते हुए भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराध व अपराधियो के खिलाफ एसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर पूरे जनपद में जबरदस्त अभियान जारी है। एडीशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के निर्देश पर टांडा सीओ शुभम कुमार लगातार टांडा सर्किल में अभियान चला कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजवाने में जुटे नज़र आ रहे हैं।

उक्त क्रम में बुधवार को हंसवर पुलिस को पुनः बड़ी सफलता हाथ लगी। जिला बदर होने के बावजूद पुनः आ कर जनपद में ही निवास कर रहे अपराधी प्रिंस गौड़ पुत्र राकेश गौड़ उर्फ मंगूलाल गौड़ निवासी दौलतपुर थाना हंसवर को मुंडेरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है। जिला बदर अपराधी प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अफ़ज़ल सिद्दीकी के साथ कांस्टेबल प्रदीप यादव व सतेंद्र यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!