WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में टूटेगी मजहब की दीवार! 29 नवंबर को एक मंच पर जुटेंगे मौलाना-संत और समाजसेवी, उठेगी अमन और भाईचारे की बुलंद आवाज

Sharing Is Caring:

धर्म मजहब की दीवारें छोड़ एक मंच पर जुटेंगे धर्मगुरु, संत और समाजसेवी

अम्बेडकरनगर। धर्म और मजहब की पहचान अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत, भाईचारा और देश की एकता का संदेश एक है। इसी सोच को मजबूत करने के लिए 29 नवंबर को अम्बेडकरनगर में सद्भावना का बड़ा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस मंच पर अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े प्रमुख लोग एक साथ बैठकर राष्ट्रीय एकता, आपसी प्रेम, धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक सद्भाव पर अपनी बात रखेंगे।

जमीयत उलमा के मंच से सद्भावना मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में मौलाना, संत और वरिष्ठ समाजसेवी एक ही मंच से समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देंगे। सम्मेलन में मौलाना वसीम शेरवानी जौनपुर, सैयद अजीज अशरफ मियां किछौछा, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा टांडा, संत सूर्यमणि शिवबाबा तथा मौलाना इंतजार हुसैन लोरपुर, अकबरपुर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य किसी एक वर्ग तक सीमित न रहकर समाज के सभी धर्मों और सामाजिक वर्गों के बीच आपसी विश्वास, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करना है। सम्मेलन में सामाजिक जिम्मेदारियों, राष्ट्रीय एकता और बदलते दौर में आपसी भाईचारे की जरूरत जैसे मुद्दों पर भी विचार रखे जाएंगे। आयोजकों ने साफ संदेश दिया है कि सद्भाव केवल मंच की बात नहीं, बल्कि समाज की जरूरत है, और इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की गई है। सद्भावना मंच एवं जमीयत उलमा जिला अम्बेडकरनगर की ओर से सभी धर्मों, वर्गों और समाज के लोगों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का आह्वान किया गया है। सम्मेलन रविवार 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्यम प्रकाश रेस्टोरेंट एंड हाल, अकबरपुर रोड, इल्तिफातगंज, अम्बेडकरनगर में आयोजित होगा। आयोजकों का कहना है कि जब समाज में संवाद मजबूत होगा तो दूरियां कम होंगी और यही इस सम्मेलन का मूल संदेश है—अलग-अलग आस्था, लेकिन एक भारत; अलग-अलग पहचान, लेकिन भाईचारा सबसे पहले।

अन्य खबर

घनी आबादी में सूअरों का आतंक, सड़कों से धार्मिक स्थलों तक झुंड का कब्जा; सभासद जाहिद ने नगर पालिका और एसडीएम से लगाई गुहार

वर्षों से अटकी बुनकरों की 2646 करोड़ की सब्सिडी सरकार ने की अवमुक्त, अब बिजली बिलों में होगा संशोधन; दानिश आजाद अंसारी और राकेश सचान के प्रयास रंग लाया

गौहन्ना में दबंगई की इंतहा करने वालों पर मुकदमा दर्ज! भगवाधारी बाबा को निर्वस्त्र कर पीटा व तोड़ा दांत; मुख्यमंत्री योगी पर भी अभद्र टिप्पणी का आरोप

error: Content is protected !!