WhatsApp Icon

स्कूल व मंदिर के करीब शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में आक्रोश – मुख्य मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विद्यालय और मंदिर के समीप में खुल रहे शराब के दुकान का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध करते हैं सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस में ग्रामीणों को समझा बुझा कर प्रदर्शन को खत्म कराया।
मामला कटका थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हैदराबाद के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और थाना अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि हैदराबाद चौराहे के बगल स्थित मंदिर जिस पर गांव की महिलाए पूजा पाठ के लिए आती है जबकि उक्त खुलने वाली शराब की दुकान से महज 50 मीटर पर ही एसकेएम स्मृति पब्लिक स्कूल भी संचालित होता है। जो मौर्य क्लिनिक के बगल जो मुख्य मार्ग पर है सरकारी देशी शराब की दुकान खुल रही है।

शराब की दुकान खुलने शराबियों, असमाजिक तत्वों के आने जाने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों, और उधर से आने जाने वाले बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। जिसे तत्काल बंद कराने की मांग किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों अपनी मांगों को लेकर जलालपुर रफ़ीगंज के मुख्य मार्ग पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया। भीड़ में शराब की दुकान खुलने पर वोट का वहिष्कार करने की तख्तियां भी दिखाई है
सूचना पर पहुंचे जलालपुर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य, कटका थाना अध्यक्ष यदुवेंद्र सोनकर ने शराब की दुकान को चुनाव तक बंद करने का आदेश दिया और ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाते हुए आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया।

अन्य खबर

अग्नि परीक्षा में खरा उतरा जिला प्रशासन, तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न

कुल्हाड़ी से कत्ल के बाद मुआवजे पर अड़े परिजन, घंटों जाम रहा सिस्टम, दबाव में झुका प्रशासन

महिला चोर गैंग पर हंसवर पुलिस ने लगाई ब्रेक: चैन कटने का एहसास तक नहीं होने देता था गैंग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.