WhatsApp Icon

अवैध नशा का आदी बन चुका था मृतक राजन – मंदिर किनारे मिला था शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में अवैध नशा का कारोबार काफी फल फूल रहा है। औद्योगिक नगरी टांडा से लेकर प्रख्यात धार्मिक नगरी दरगाह किछौछ व बसखारी भी नशा के कारोबारियों के लिए सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा आजकल अवैध नशा के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है वहीं नशा की चपेट में आने से युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।


ठण्डा कोतवाली क्षेत्र के थिरुआपुल के निकट स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला था जिसे पुलिस ने कब्ज़े में लेकर पहचान कराने में जुट गई थी। टांडा कोतवाली पुलिस का प्रयास रंग लाया और चन्द घंटों में गई मृतक की पहचान राजन पुत्र स्वर्गीय रामजीत निवासी पैकोलिया कोतवाली टांडा के रूप में हुई। मृतक की वृद्ध माता ने बताया कि उसका पुत्र स्मैक व इंजेक्शन का आदी हो चुका था जिसने अपनी मर्जी से विवाह भी किया था और कुछ दिनों पहले पत्नी से मारपीट किया था जिसके बाद उसकी पत्नी पायके चली गई। नशेड़ी हो चुका मृतक राजन गत 06 माह से अपने घर ही नहीं गया था बल्कि टांडा नगर क्षेत्र के आसपास रह कर नशा करता था। मृतक किबशिनाख्त होने के बाद टांडा कोतवाली पुलिस ने विधिवत लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

महामाया मेडिकल कॉलेज के बाहर ‘धुएं का तांडव’! दिनदहाड़े कूड़े में आग, प्रशासन की नाक के नीचे प्रदूषण का खेल

मुहर वैध, रसीद भी मौजूद फिर भी चालान! विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल!

खुले नाले का खतरा बरकरार, दो साल बाद भी नहीं पड़ी पटिया; स्कूल के मासूमों की जान जोखिम में, आक्रोश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.