WhatsApp Icon

सपा मुखिया की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ – वादों की लगाई झड़ी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 55 लोकसभा चुनावी समर में अब तक की सबसे बड़ी भीड़ जुटाने में समाजवादी पार्टी सफल नज़र आई। सपा मुखिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए वादों की झड़ी लगा दिया जिससे उमड़ी भीड़ काफी गदगद नज़र आई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद मुख्यालय के शिवबाबा मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उड़न खटोला दोपहर बाद उतरा।

जनसभा में भारी भीड़ देख कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा प्रत्याशी लालाजी वर्मा काफी गदगद दिखाई दिए। लोकसभा के चुनावी माहौल में जनपद में अब तक कि सबसे बड़ी भीड़ वाली जमसभा बताई जा रही है।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की 10 साल की सरकार में इनकी हर बात झूठी निकली है, हर वादा झूठा निकला है। इन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, बताओ किसी की आय दोगुनी हो गई है क्या ?
श्री अखिलेश ने कहा कि हर चीज की कीमत काफी अधिक बढ़ गई लेकिन उसे 10 साल की सरकार रोक नहीं पाई है।

श्री अखिलेश ने कहा कि ये जो लोग 400 पार का नारा दे रहे थे, इस बार 140 करोड़ की जनता इन्हें 140 सीटों के लिए भी तरस देगी।
भाजपा पर खुल कर निशाना साधने के बाद श्री अखिलेश ने वादों की झड़ी लगा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की चार साल वाली नौकरी अग्निवीर को समाप्त किया जाएगा और 30 लाख नौकरियां निकाली जाएगी। श्री अखिलेश ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी तथा किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। गठबंधन ने मिलकर फैसला लिया है कि 05 किलो अनाज की जगह गुणवता वाला 10 किलो अनाज दिया जाएगा।

कार्यक्रम समापन के उपरांत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टांडा के पूर्व विधायक स्व.हाजी अजीमुलहक पहलवान के पुत्र मुसाब अजीम को अपने साथ हैलीकाप्टर पर बैठा कर लखनऊ ले कर गए जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। विशाल जनसभा में गठबंधन ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

अन्य खबर

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

error: Content is protected !!