निजी कार्यक्रम में आई पूर्व विधायक ने भाजपा को बताया विनाश वाली पार्टी
मैनपुरी (रिपोर्ट: गुलज़ार शकील) भोगांव। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा से ही देश को तोड़ने की राजनीति की है भाजपा सरकार सिर्फ लोगो को हिन्दू मुस्लिम करके चुनाव जीतती है भाजपा सरकार मे देश एंव प्रदेश की जनता बुरी तरह कराह रही है।
पूर्व बिधायक कस्वा आलीपुर खेडा मे एक निजी कार्यक्रम मे शामिल होने आयी थी। उन्होने कहा कि आज देश मे महगांई चरम है भाजपा सिर्फ लोगो को आपस मे लडवाकर चुनाव जीतने का काम करती है और देश एंव प्रदेश मे लोग भी भाजपा सरकार से मुक्ति चाहते है। उन्होने कहा कि काग्रेस भारत की सवसे पुरानी पार्टी है और देश मे कई प्रदेशो मे पार्टी की सरकार है ऐसे मे काग्रेस को कोई खत्म नही कर सकता हैं। लोग महंगाई से परेशान होकर भाजपा का सूफडा साफ कर देगे। इस मौके पर अनूप पाण्डेय, प्रकाश प्रधान, अफसर नवाज खान आदि मौजूद थे।


