WhatsApp Icon

लेखपाल व कानूनगो सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लेखपाल व कानून-गो सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ टांडा कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला टांडा तहसील क्षेत्र के चिंतौरा स्थित गाटा संख्या 365, 366(ख), 367, 370 व 371 से सम्बंधित है। मुकदमा वादी नितिन कुमार जायसवाल पुत्र सुभाष चन्द्र जायसवाल निवासी छज्जापुर दक्षिणी टांडा की तहरीर पर टांडा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 163/24 धारा 420, 166 व 167 के तहत चिंतौरा लेखपाल व कानून गो सहित गौरव सिंह पटेल, शुभम पटेल, शिवम सिंह पटेल पुत्रगण स्व.वीरेंद्र कुमार व देवमती वर्मा पत्नी स्व.वीरेंद्र के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है।

टांडा कोतवाली पुलिस ने उक्त मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। मुकदमा वादी का आरोप है कि उक्त भूमि पर तहसीलदार टांडा व उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद भी अनुचित लाभ के लिए विपक्षियों के नाम वरासत दर्ज कर दिया गया है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.