WhatsApp Icon

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: आगामी 13 नवम्बर को टाण्डा में निकलने वाली राष्ट्रीय एकता भव्य पदयात्रा की तैयारियां काफी जोरशोर से जारी है। देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार टांडा विधानसभा एक आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी नगर टांडा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में टांडा विधानसभा में आगामी 13 नवंबर को राष्ट्रीय एकता पदयात्रा को भव्य और सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की योजना एवं रचना पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिसमें टांडा विधानसभा कार्यक्रम के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टांडा में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रभारी जागीरगंज की पूर्व विधायक अनीता कमल, वशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, बसखारी के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह उर्फ संजय सिंह रहे। कार्यक्रम से जुड़े हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को उनके कार्य योजना के बारे में विस्तृत से समझाया गया। और कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में आगामी 13 नवंबर दिन बृहस्पतिवार सुबह 08 बजे चित्तौरा चौराहा सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के पास सभी लोगों को सफेद ड्रेस में पहुंचना है वहां पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता पदयात्रा की शुरुआत होगी। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि राष्ट्रीय एकता पदयात्रा की शुरुआत चिंतौरा से होकर भारतीय स्टेट बैंक होते हुए चौक टांडा होते हुए अलीगंज हंस चौराहा होते हुए एस.आर.डी. एकेडमी स्कूल आसो पुर में संपन्न होगी। कार्यक्रम का समापन पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता जी ने किया। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से टांडा विधानसभा के मंडलों के अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, स्वदेश गौतम, सूर्यकांत कार्यक्रम से जुड़े आशीष सोनी, अशोक विश्वकर्मा, रिशु सोनी, आशीष यादव, दशरथ मांझी, आनंद सिंह मास्टर, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, डॉ डीके सिन्हा, बादल विश्वकर्मा साहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.