WhatsApp Icon

मो.कलाम शाह ने समर्थकों के साथ बैठक कर किया किया एलान

Sharing Is Caring:

देश के संविधान की रक्षा के लिए समर्थकों के साथ बैठक कर लिया गया है फैसला : मो.कलाम शाह

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) बहुजन समाज पार्टी से टिकट कटने से नाराज़ चल रहे मो.कलाम शाह ने गत दिनों बसपा से किनारा करने का एलान किया था और अब अपने समर्थकों के साथ बैठक कर बड़ा एलान कर दिया है जिससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है।
मो.कलाम शाह ने गुरुवार रात्रि में अपने आवास पर समर्थकों व शुभचिंतकों की बैठक बुलाई थी जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के पक्ष में मतदान कराया जाए।

श्री कलाम ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन संविधान बचाने की मुहिम में जुटा हुआ है इसलिए गठबंधन प्रत्याशी लालजी वर्मा को सपोर्ट करने का फैसला लिया गया है। माना जा रहा है कि मो.कलाम शाह के एलान से उनके समर्थकों का रुझान सपा की तरफ झुक गया है जिससे भाजपा की मुश्किएँ बढ़ गई है। गठबंधन के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने मो कलाम शाह का संगत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि कलाम शाह के आने से गठबंधन और अधिक मजबूत हो गया है। श्री लालजी ने कहा कि भारतीय संविधान को बचाने के लिए आपसी मतभेद भूलकर सभी को एकजुट होने को जरूरत है।
बहरहाल बसपा प्रत्याशी के रूप में पूरे जनपद में बहुचर्चित हुए मो.कलाम शाह ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी लालाजी वर्मा के समर्थन का एलान कर दिया है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.