WhatsApp Icon

एक माह से चल रहे किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा अभियान का हुआ समापन

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर अम्बेडकरनगर किसान मोर्चा द्वारा एक महीने से चल ग्राम परिक्रमा अभियान का समापन जलालपुर विधानसभा के मालीपुर मंडल के रुकुनुद्दीनपुर ग्राम पंचायत में संपन्न हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाने और गांव-गांव इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है जिससे खेती के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पढ़े-लिखे युवा गांव में ही रहकर कृषि की ओर आकर्षित होंगे। जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे भारतीय कृषि सारी दुनिया को दिशा देने वाली होनी चाहिए अमृत काल में हिंदुस्तान की कृषि की विश्व प्रशंसा करें यहां ज्ञान लेने आए हैं ऐसा हमारा गौरव हो विश्व कल्याण की भूमिका निर्वहन करने में भारत समर्थ हो।
सभा को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राम प्रकाश यादव ने कहा विकसित भारत बनाने के लिए मोदी जी की योजनाएं गारंटी की तरह लागू हो रहे हैं कार्यक्रम को विधानसभा के संयोजक श्री अनंतराम मिश्रा, नंद तिवारी राणा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा डॉ संतोष सिंह जी ने किया आभार एवं समापन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान दयाशंकर राजभर,अमित त्रिपाठी, सचिन आजाद पाण्डेय, नीरज विश्वकर्मा, सुरेश गुप्ता धर्मेंद्र सिंह गरबा विशाल गौतम, धीरेंद्र भारती कमल चौहान, चंद्रमणि मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष शुभम पांडे, माया यादव, विजय आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.