WhatsApp Icon

भीषण ठंड में गरीबों को मिली राहत, किछौछा दरगाह में हुआ कंबल वितरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच नगर पंचायत किछौछा दरगाह क्षेत्र में सईदा शकीला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सर्वेश पाठक की उपस्थिति रही। उनके साथ संयुक्त रूप से गरीब, असहाय व निर्धन जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। राज्य मंत्री सर्वेश पाठक ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना एक पुण्य कार्य है और समाज के सक्षम लोगों व संस्थाओं को आगे आकर ऐसे मानवीय कार्य करने चाहिए।


कार्यक्रम के आयोजक सईदा शकीला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सैय्यद नूरुद्दीन अशरफ उर्फ अदूदू मियां के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने खुले मंच से सराहना किया और ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में सच्ची राहत बनकर आते हैं।
समारोह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जहां ठंड से कांप रहे गरीबों के चेहरों पर कंबल पाकर सुकून और मुस्कान दिखाई दी।

अन्य खबर

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

शादी के मंडप में भारी ड्रामा! फेरों के दौरान खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने लौटाई बारात

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.