WhatsApp Icon

KGN टूर उमरा मुबारक ग्रुप की नई ऑफिस का भव्य उद्घाटन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र उमरा यात्रा पर भेजने वाला उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध उमरा मुबारक ग्रुप की नई ऑफिस का भव्य उद्घटान उमरा मुबारक टीम के मिस्बा अंसारी, बशीर खान व उबैद मिर्ज़ा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इल्तिफ़ातगंज के औरंगाबाद में केजीएन टूर के चेयरमैन मो.सलमान उर्फ गुड्डू द्वारा नई ऑफ़िस का शुभारंभ किया गया है। उक्त नई ऑफिस की ज़िम्मेदारी अकीलुर्रहमान को दी गई है।


बताते चलेंकि उमरा मुबारक ग्रुप की सेवाएं काफी सराहनी है जिसके अधीन केजीएन टूर एन्ड ट्रेवल्स का संचालन मो.सलमान उर्फ गुड्डू द्वारा किया जाता है तथा जनपद मुख्यालय के अकबरपुर, औद्योगिक नगरी टाण्डा व जलालपुर में पहले से ही कार्यालय संचालित है और अब इल्तिफ़ातगंज के औरंगाबाद में नया कार्यालय स्थापित किया गया है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उमरा मुबारक ग्रुप का संचालक करने वाले मिस्बा अंसारी व बशीर खान के साथ उबैद मिर्ज़ा ने भी नई ऑफ़िस का उद्घाटन फीता काट कर किया। उक्त अवसर पर इल्तिफ़ातगंज नगर पंचायत चेयरमैन पति मो.इरफान, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, टाण्डा नगर पालिका के सभासद तारिक अंसारी, महताब आलम गुड्डू, लारैब मोमिन, मासाद हुसैन आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। केजीएन टूर एन्ड ट्रेवल्स के चेयरमैन मो.सलमान उर्फ गुड्डू ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पवित्र हज व उमरा यात्रा को उमरा मुबारक ग्रुप ने काफी आसान बना दिया है जिससे किसी भी यात्री को कोई परेशानी नहीं होगी।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.