अम्बेडकरनगर: जनवरी माह के प्रारम्भ से ही जनपद में भीषण ठण्ड पड़ गई है जिससे समाज के प्रति नरम दिल रखने वालों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है हालांकि समाजसेवियों ने प्रशासन पर जरूरतमंदों तक कम्बल ना पहुंचाने की शिकायत किया है।
भीषण ठण्ड के बावजूद विश्व विख्यात दरगाह मखदूम अशरफ़ में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ रही है जिसके कारण दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी द्वारा भी अनवरत कम्बलों का वितरण कर जायरीनों व जरूरत मंदों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जनवाद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में समाजसेवियों द्वार भी बड़ी जिम्मेदारी से अनवरत कम्बलों का वितरण जारी है। विकास खंड टाण्डा के अवसानपुर, करमपुर, एनवां, नैपुरा, अलनपुर आदि क्षेत्रों में शासन की मंशानुसार समुचित कम्बल व्यवस्था ना किये जाने से आमजन मानस में आक्रोश नज़र आ रहा है। नाम ना बताने की शर्त पर ग्राम प्रधानों ने बताया कि एक ग्राम में एक दर्जन से कम कम्बल दिया गया है जबकि जरूरत काफी अधिक है। अवसानपुर निवासी समाजसेवी तिलकराम यादव व नरेंद्र यादव द्वारा आगे बढ़ कर जरूरतमंदों में निःशुल्क कम्बल वितरण किया जा रहा है।
विश्व विख्यात दरगाह मखदूम अशरफ किछौछा इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अजीज अशरफ द्वारा जायरीनों के अलावा ग्राम मकोइया में भी जरूरत मंदों को कम्बल भेंट किया गया। ग्राम प्रतिनिधि मो.आरिफ खान के साथ श्री अज़ीज़ द्वारा विधवाओं, बेसहारों व बुजुर्गों में कम्बल विरतण कर खूब दुआएँ बटोरी गई। उक्त मौके पर दरगह इंतेजामिया कमेटी के उपाध्यक्ष सैय्यद जहांगीर अशरफ उर्फ गुड्डू मियां, बहुजन मुक्ति पार्टी के नेता जावेद अहमद, सैय्यद फहद अशरफ, शहाबुद्दीन खान, मयाराम यादव, शाबाज़ खान, अरमान खान आदि मौजूद रहे।
बहरहाल हाडकपाऊ ठण्ड में शासन द्वारा कम्बलों का विरतण किया जा रहा है जो जरूरत के अनुसार काफी कम बताया जा रहा है लेकिन समजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों की दिल खोल कर मदद की जा रही है जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।





