WhatsApp Icon

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने काली पट्टी बांध कर प्राण प्रतिष्ठा का किया विरोध

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: एक तरफ जहां अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा आयोजन पर पूरे जनपद में खुशी का माहौल रहा वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आवाहन पर जनपद में जगह जगह पर प्रशासन की नज़रों में धूल झोकते हुए बाहों पर काली पट्टी बनाधकर काला दिवस मनाया।


ज्ञात हो कि 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में जहां प्राण प्रतिष्ठा का भव्य प्रोग्राम हो रहा था वहीं पर पूरे देश के ही नहीं विदेशों के लोग भी नज़रे जमाये बैठे थे। मग़र इसी बीच राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आवाहन पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में काली पट्टी बांध कर काला दिवस मना प्राण प्रतिष्ठा का विरोध जताया,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आवाहन पर देश के 500 से ज़्यादा जिलों में कार्यकर्ताओ और समर्थकों द्वारा काला दिवस मनाया गया।अम्बेडकर नगर जिले राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा , भारतीय विद्यार्थी मोर्चा,बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा , बहुजन क्रांति मोर्चा , भारतीय बेरोज़गार मोर्चा सहित अन्य संघटनो के कार्यकर्ताओं ने , मेढ़ी सुलेमपुर, साबुकपुर जलालपुर, टाण्डा, अकबरपुर, भसड़ा, भिदुण , पुन्थर सहित दर्जनों जगहों पर हाथ मे काली पट्टी बांध कर काला दिवस मना कर अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का विरोध जताया।

अन्य खबर

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

बसपा को करारा झटका! कांशीराम के पुराने सिपाही क़मर हयात अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सियासी भूचाल

हज 2026: आज़मीन-ए-हज के टीकाकरण व प्रशिक्षण की तिथियां घोषित, समय से पहुंचना अनिवार्य

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.