WhatsApp Icon

दो दिवसीय कबूतर उड़ान टूर्नामेंट का हुआ समापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कबूतर प्रेमियों की तरफ से राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित जेडपी फ्लाइंग पिजन एसोसिएशन के तत्वावधान में बसखारी ब्लाक के अन्तर्गत जैनुद्दीनपुर में कबूतर उड़ान टूर्नामेंट का दो दिवसीय समापन समारोह का आयोजन हुआ।


प्रतियोगिता में कबूतरों की उड़ान व समय के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई। समारोह में सितारे उर्दू एवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि कबूतर के शौकीन पूरी दुनिया में पाए जाते हैं, विभिन्न प्रकार के खेल के दौरान कबूतर उड़ाए जाते हैं, जो अम्न का प्रतीक है। कबूतर की स्मरण शक्ति बहुत अधिक तेज होती है जिसके कारण इसे पुराने जमाने में डाकिए के रूप में उपयोग लिया जाता था।
प्रसिद्ध चित्रकार पिकासो ने भी अपनी पेंटिंग में शांति के दूत के रूप में कबूतर का चित्र उकेरा था। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के दिन शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कबूतरों को उड़ाया जाता है। विकास चौरसिया ने कहा कि अपने आसपास कबूतर देखने पर उनको भोजन के रूप में पानी और दाने डाल देना चाहिए।टूर्नामेंट में मो.शाहिद, मो.नसीम शम्भू नाथ ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।अतिथि द्वारा विजेताओं को मोमेंटो व नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उज़ैर आलम,बब्लू, मो.तौहीद,जुबेर मो.खलीक, हाफिज कादिर, रिजवान खान,धर्मेंद्र, जुनैद,रेहान,अलाउद्दीन व अन्य मौजूद रहे।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.