WhatsApp Icon

कबूतर उड़ान में शानदार प्रदर्शन करने वाले पालकों को किया गया पुरस्कृत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कपड़ा उत्पादन के लिए बहुप्रसिद्ध औद्योगिक नगरी टाण्डा में गत दिनों कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया था जिसके विजेताओं को भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रोत्साहित कर पुरस्कृत किया गया।


बताते चलेंकि गत 15 मई व 22 मई को स्व.अकील अहमद कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन मो.सद्दाम के नेतृत्व में किया गया था। उक्त दोनों उड़ान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले कबूतर पालको को रविवार रात्रि में भव्य कार्यक्रम के बीच इनाम भेंट कर सम्मानित किया गया।
15 मई की कबूतर उड़ान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिठाई इल्तिफ़ातगंज, दूसरा इनाम अंसार अहमद इल्तिफ़ातगंज व तीसरा इनाम डॉक्टर फैज़ान टाण्डा को नगद व ट्राफी के रूप में दिया गया जबकि 22 मई को सम्पन्न हुई दूसरी उड़ान में पहला इनाम काजी इरशाद टाण्डा, दूसरा इनाम समीर खान लड़नपुर व तीसरा इनाम तौफीक अहमद टाण्डा को दिया गया। उक्त कार्यक्रम में इंचार्ज अहमद खान, शमसाद खान, आफताब आलम, नबीउल्लाह, गुड्डू भाई, समीर व शादाब खान दादा को भी गोल्डमेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार से सम्मानित वसील खान व विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजी इजहार अंसारी गुड्डू व आलम खान पत्रकार द्वारा विजेयता कबूतर पालकों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्व.अकील अहमद कबूतर उड़ान प्रतियोगिता के संचालक मो.सद्दाम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

अन्य खबर

सील हुआ ‘मौत का सेंटर’, लेकिन बगल में खेल जारी: जलालपुर में कार्रवाई पर उठे दोहरे मापदंड के सवाल

दिनदहाड़े लूट की कोशिश का अंत: टाण्डा पुलिस ने शातिर सलीम को भेजा जेल

अधिवक्ता नूरुल ऐन मोमिन की दमदार पैरवी से आरोपी बरी, कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में किया दोषमुक्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.