WhatsApp Icon

सरकारी भूमि से अवैध कब्जा को तत्काल हटा लें अतिक्रमणकारी : एसडीएम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: चारागाह और बंजर भूमि पर हो रहे लगातार अवैध कब्जों को लेकर जलालपुर उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर संबंधित जमीनों का सत्यापन और स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जा पाए जाने पर SDM ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमणकारियों को तत्काल प्रभाव से भूमि खाली करने का नोटिस दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चारागाह और बंजर भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप जिलाधिकारी ने जलालपुर नगर पालिका प्रशासन को भी निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अवैध कब्जे हटाए जाएं, अन्यथा संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कब्जा नहीं हटाया गया तो अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध राजस्व व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। SDM के सख्त तेवर से जहां नगर पालिका कर्मचारियों में हलचल मच गई, वहीं अवैध कब्जा किए हुए लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अतिक्रमण प्रभारी रमाकांत चौबे एवं कस्बा लेखपाल धर्मेंद्र सिंह सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.